संगीत और नृत्य के लिए कलानिधि पुरस्कार 2024
हाल ही में, प्रसिद्ध कर्नाटक संगीतकार टीएम कृष्णा को संगीत के लिए तथा नीना प्रसाद को नृत्य के लिए कलानिधि पुरस्कार 2024 हेतु चुना गया है।
कलानिधि पुरस्कार 2024 के मुख्य बिंदु
- इन्हें द म्यूजिक अकादमी, मद्रास द्वारा प्रतिष्ठित संगीत कलानिधि पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
- विजेताओं को संगीत कलानिधि पुरस्कार 15 दिसंबर 2024 और 1 जनवरी 2025 के बीच आयोजित होने वाले संगीत अकादमी के 98वें वार्षिक सम्मेलन में पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे।
- 1 जनवरी, 2025 को सदास में टीटीके और संगीतज्ञ पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे। जबकि नृत्य के लिए पुरस्कार विजेता को 3 जनवरी, 2025 को संगीत अकादमी के 18वें वार्षिक नृत्य महोत्सव में पुरस्कार प्राप्त होगा।
टीएम कृष्णा (थोडुर मादाबुसी कृष्णा) के बारे में
- कर्नाटक शैली के प्रशिक्षित गायक हैं।
- वर्ष 2016 का प्रतिष्ठित ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।
- टी. एम. कृष्णा अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया भर में कॉन्सर्ट कर चुके हैं।
- कृष्णा ने एमएस सुब्बुलक्ष्मी पर ‘सेबस्टियन एंड संस: मृदंगम मेकर्स का संक्षिप्त इतिहास’ नाम एक किताब लिखी है।
नीना प्रसाद के बारे में
- नीना प्रसाद ने कलामंडलम क्षेमवती और कलामंडलम सुगंधि से मोहिनीअट्टम का प्रशिक्षण लिया।
- प्रसाद ने संगीत कला आचार्य अड्यार के लक्ष्मणन से भरत नाट्यम, वेम्पति चिन्ना सत्यम से कुचिपुड़ी और वेम्बयम अप्पुकुट्टन पिल्लई से कथकली सीखी।
- दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में लास्या और थांडव पर थीसिस के लिए रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय से प्रसाद ने अपनी पीएच.डी. प्राप्त की।
- प्रसाद को सरे विश्वविद्यालय से पोस्ट-डॉक्टरल फ़ेलोशिप से सम्मानित किया गया।
FAQs
संगीत कलानिधि 2024 अवॉर्ड किसे मिला?
संगीतकार टीएम कृष्णा को।
हाल ही में 2024 का नृत्य कलानिधि पुरस्कार किसे दिया गया?
नीना प्रसाद को।
संगीत कलानिधि पुरस्कार किसके द्वारा दिया जाता है?
द म्यूजिक अकादमी, मद्रास।
संगीत कलानिधि अवॉर्ड 2024 कब प्रदान किए जाएंगे?
संगीत अकादमी के 98वें वार्षिक सम्मेलन में।
नीना प्रसाद ने दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्यों में लास्या और थांडव पर थीसिस के लिए किस विश्वविद्यालय से अपनी पीएच.डी. प्राप्त की?
रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।