निमहांस, बेंगलुरु को डब्ल्यूएचओ ने नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु को नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस), बेंगलुरु को नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया है।

मुख्य बिंदु

  • इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने निमहांस, बेंगलुरु को 2024 के लिए नेल्सन मंडेला पुरस्कार पाने पर हार्दिक बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री मांडविया ने कहा कि “समावेशी स्वास्थ्य सेवा में भारत के प्रयासों को मान्यता है।”
  • केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा ने इस पुरस्कार के साथ मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत के प्रयासों और अग्रणी कार्य को मान्यता मिली है। अतः इस उपलब्धि के लिए निमहांस को बधाई।
  • निमहांस, बेंगलुरु की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति ने कहा कि “यह पुरस्कार न केवल हमारी पिछली और वर्तमान उपलब्धियों की मान्यता है, बल्कि निमहांस की स्थापना के बाद से ही इसका मार्गदर्शन करने वाली स्थायी विरासत और दृष्टि को भी मान्यता है। यह मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के हमारे मिशन को जारी रखने के हमारे संकल्प को मजबूत बनाता है – जिससे हम जिन लोगों की सेवा करते हैं उनके जीवन में एक ठोस बदलाव ला सकते हैं।”

निमहांस, बेंगलुरु 

  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (निमहांस) बेंगलुरु, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत देश में मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान शिक्षा का शीर्ष केंद्र स्वायत्त रूप से संचालित है।।
  • NIMHANS की स्थापना 1974 में की गई थी।
  • यह चिकित्सा संस्थान NIMHANS अधिनियम, 2012 नामक संसद के अधिनियम द्वारा शासित है।
  • केंद्र सरकार ने इसकी उत्कृष्ट शैक्षणिक स्थिति, विकास और योगदान को मान्यता दी और इसे 1994 में ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ घोषित किया।
  • निमहांस, बेंगलुरु को 2012 में ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ का दर्जा दिया गया है।

नेल्सन मंडेला पुरस्कार के बारे में 

  • नेल्सन मंडेला पुरस्कार, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है।
  • इसकी स्थापना विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा वर्ष 2019 में की गई थी।
  • इस पुरस्कार से न सिर्फ संस्थानों को अपितु उन व्यक्तियों या गैर-सरकारी संगठनों को भी सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रोत्साहन में विशेष योगदान दिया है।

इस वर्ष WHO ने नेल्सन मंडेला पुरस्कार 2024 से किसे सम्मानित किया है?

निमहांस, बेंगलुरु को

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *