भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक का आयोजन

भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के बीच संयुक्त कार्य समूह (JWG) की 12वीं बैठक 16-17 मई, 2024 को उलानबटार (मंगोलिया) में आयोजित हुई।
भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 12वीं बैठक के मुख्य बिंदु
- भारतीय रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री अमिताभ प्रसाद और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालय के स्टेट सेक्रेटरी ब्रिगेडियर जनरल गनखुयाग दावागदोर्ज ने बैठक की सह-अध्यक्षता की।
- मंगोलिया में भारत के राजदूत श्री अतुल मल्हारी गोत्सुर्वे भी इस बैठक में शामिल हुए।
- बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की।
- दोनों देशों ने क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया।
- दोनों पक्षों ने भू-राजनीतिक स्थिति पर भी अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।
- दोनों पक्षों ने भारत और मंगोलिया के बीच बढ़ते संबंधों को भी महत्व दिया।
नोट: भारत-मंगोलिया संयुक्त कार्य समूह की 11वीं बैठक आज 10 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।
भारत-मंगोलिया के बीच संबंध
ऐतिहासिक संबंध
- भारत के मंगोलिया के साथ पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सभ्यतागत संबंध हैं।
- मंगोलिया भारत को तीसरा पड़ोसी देश मानता हैं।
- दोनों देश एक-दूसरे को ‘आध्यात्मिक पड़ोसी’ मानते हैं।
- आधुनिक समय में लोकतंत्र, स्वतंत्रता और बाजार अर्थव्यवस्था जैसे मूल्य दोनों देशों को करीब लाते हैं।
राजनयिक संबंध
- भारत ने वर्ष 1955 में मंगोलिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।
- उलानबटार में भारतीय रेजिडेंट मिशन वर्ष 1971 में खोला गया था।
- वर्ष 2015 में “रणनीतिक साझेदारी” में अपग्रेड किया गया था, जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मंगोलिया का दौरा किया था और मंगोलिया को ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक आवश्यक घटक घोषित किया था।
आर्थिक और व्यापारिक संबंध
- आर्थिक सहयोग दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण आयाम है। भारत मंगोलिया के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों में से एक है। दोनों देशों ने बुनियादी ढांचा, खनन, पर्यटन, शिक्षा और प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया है।
रक्षा सहयोग
- भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त रक्षा अभ्यास “नोमाडिक एलीफेंट – 2023” का 15वां संस्करण 17 जुलाई से 31 जुलाई, 2023 तक मंगोलिया के उलानबटार में आयोजित किया गया।
मंगोलिया के बारे में
- मंगोलिया पूर्व -मध्य एशिया में स्थित एक भूपरिवेष्टित देश है।
- यह उत्तर में रूस तथा दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में चीन से घिरा है।
- यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा भू-आबद्ध (Landlocked) देश है।
- देश को “अनंत नीले आकाश की भूमि” और “घोड़ों की भूमि” के रूप में जाना जाता है।
- मंगोलिया में संसदीय गणतंत्र है।
- सन् 1206 में चंगेज खान द्वारा मंगोल साम्राज्य की स्थापना की गई।
- राजधानी: उलानबातर
- मुद्रा: तोगोर्ग
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।