डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 08 अक्टूबर 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 08 अक्टूबर 2024
प्रश्न 1. नौसैनिक अभ्यास “मालाबार 2024” का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर – विशाखापत्तनम में।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दिनांक 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक नौसैनिक अभ्यास “मालाबार 2024” का आयोजन किया जा रहा है। भारत की मेजबानी में इस नौसैनिक अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, जापान, और अमेरिका की सेनाएं भाग ले रही है। हमेशा की भांति इसकी शुरुआत हार्बर फेज़ से होगी फिर समुद्री चरण आयोजित किया जाएगा। अभ्यास के मुख्य ध्यान क्षेत्रों में विशेष संचालन, सतह युद्ध, वायु युद्ध और पनडुब्बी विरोधी युद्ध शामिल हैं।
प्रश्न 2. हाल ही में किस टीम ने 15वां ईरानी कप जीता?
उत्तर – मुंबई ने।
तनुष कोटियान ने नाबाद शतक के दम पर मुंबई को 27 साल बाद 15वां ईरानी कप दिलाया। मुंबई ने शेष भारत के खिलाफ अंतिम दिन ड्रॉ रहे मैच में पहली पारी की बढ़त के आधार पर यह जीत हासिल की। मुंबई ने इससे पहले ईरानी कप 1997-98 सत्र के दौरान जीता था, हालांकि इन 27 सालों में यह टीम आठ बार फाइनल में पहुंची लेकिन विजयी नहीं हो पाई थी।
प्रश्न 3. महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के शुभंकर का नाम है?
उत्तर – गुड़िया।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लोगो और मास्कॉट ‘गुड़िया’ का अनावरण किया। बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक 2024 के महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का शुभंकर बिहार के राज्य पक्षी गोरैया से प्रेरित है। शुभंकर ‘गुड़िया’ एक हॉकी स्टिक पकड़े हुए है, जो खेल का प्रतीक है। इसमें गोलकीपर के दस्ताने और रक्षात्मक मुद्रा सतर्कता और रणनीति को दर्शाते हैं तथा पास में रखा हॉकी बॉल टीम वर्क और खेल भावना का प्रतीक है।
प्रश्न 4. हाल ही में नियुक्त नेपाल के प्रधान न्यायाधीश का नाम क्या है?
उत्तर – प्रकाश मान सिंह राउत।
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने देश के प्रधान न्यायाधीश के रूप में प्रकाश मान सिंह राउत को नियुक्त किया है। शीतल निवास, राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति पौडेल ने राउत को यह शपथ दिलाई।
प्रश्न 5. सीएम योगी द्वारा लांच महाकुंभ के लोगो में किस भगवान का चित्रण है?
उत्तर – भगवान हनुमान।
महाकुंभ 2025 के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगो, वेबसाइट और एप का अनावरण किया है। इस लोगो में एक मंदिर, एक साधु, एक कलश, अक्षयवट वृक्ष, और भगवान हनुमान का चित्रण है।
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
