डेली करेंट अफेयर्स क्विज 16 अक्टूबर 2024

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) इस लेख में 09 अक्टूबर 2024 के करेंट अफेयर्स की महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी हैं

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 16 अक्टूबर 2024: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 16 अक्टूबर 2024

प्रश्न 1. विश्व खाद्य दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 16 अक्टूबर

दुनिया भर में प्रतिवर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जाता है। यह बढ़ती आबादी के साथ भुखमरी की समस्या को ख़त्म करने के लिए मनाया जाता है। यह जनता के अंदर खाद्य संकट, कुपोषण तथा गरीबी उन्मूलन को मिटाने के लिए मजबूती प्रदान करता है। इसके लिए हर वर्ष एक थीम का चयन किया जाता है, जो 2024 के लिए ‘खाद्य पदार्थ’ का अर्थ विविधता, पोषण, सामर्थ्य और सुरक्षा है’।

प्रश्न 2. विश्व छात्र दिवस 2024 कब मनाया गया?

उत्तर – 15 अक्टूबर को। 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के मौके पर हर साल 15 अक्टूबर को विश्व छात्र दिवस (वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे) मनाया जाता है। छात्रों के प्रेरणास्त्रोत डॉ. कलाम को समर्पित यह दिवस उनकी अद्वितीय सोच, छात्रों के प्रति समर्पण, और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की याद दिलाता है। विश्व छात्र दिवस 2024 थीम – ‘छात्रों के भविष्य के लिए समग्र शिक्षा’ है।

प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 15 अक्टूबर

हर साल 15 अक्टूबर को विश्व स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिवस महिलाओं एवं लड़कियों की ग्रामीण परिवारों और समुदायों की स्थिरता सुनिश्चित करने, ग्रामीण आजीविका और समग्र कल्याण में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। 2016 से भारत में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय इस दिवस को राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के रूप में मनाता है।

प्रश्न 4. विश्व मानक दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 14 अक्टूबर को

विश्व मानक दिवस (वर्ल्ड स्टैंडर्ड्स डे) प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह दिवस उपभोक्ताओं, नियामकों और उद्योग के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इस दिवस के लिए 14 अक्टूबर का चयन 1956 में लंदन में 25 देशों के प्रतिनिधियों की पहली सभा को चिह्नित करने के लिए किया गया था।

प्रश्न 5. संयुक्त राज्य अमेरिका में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर – 13 अक्टूबर को। 

संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 13 अक्टूबर को मेटास्टेटिक स्तन कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अक्टूबर माह को स्तन कैंसर जागरूकता माह (BCAM) के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष (2024 में) इस अभियान का विषय “कोई भी स्तन कैंसर का सामना अकेले नहीं करे” है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *