डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 4 मार्च 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 4 मार्च 2023
प्रश्न 1. एएफआई (AFI) राष्ट्रीय कूद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉर्ड किसने बनाया?
उत्तर – जेसविन एल्ड्रिन ने
कोझिकोड में फेडरेशन कप में तमिलनाडु के जेसविन एल्ड्रिन ने 8.42 मीटर की छलांग लगाई थी। इस छलांग के साथ एल्ड्रिन ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिया। यह एएफआई राष्ट्रीय कूद प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण था। 21 वर्षीय जेसविन एल्ड्रिन ने एशियाई इंडोर चैंपियनशिप में 7.97 मीटर की कूद के साथ रजत पदक जीता था।
प्रश्न 2. एशियाई शतरंज महासंघ किसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना?
उत्तर – भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश
डी गुकेश ने महाबलीपुरम में 44वें शतरंज ओलंपियाड में 9/11 के रिकॉर्ड को तोड़ कर स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसलिए एशियाई शतरंज महासंघ (ACF) ने भारतीय ग्रैंड मास्टर को प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया है। गुकेश 2700 एलो-रेटिंग मार्क को तोड़ने वाले छठे भारतीय है। 2700 से ऊपर रेटिंग पाने वाले भारत के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर है। एसीएफ वार्षिक शिखर सम्मेलन में ‘मोस्ट एक्टिव फेडरेशन’ का पुरस्कार अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) को मिला है।
प्रश्न 3. अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 कहाँ आयोजित किया जा रहा है?
उत्तर – ऋषिकेश में
1 मार्च 2023 को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की तरफ से ऋषिकेश में गंगा के तट पर अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 आयोजित किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। यह महोत्सव 1 मार्च से 7 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज्य की समृद्ध विरासत और विविध प्राकृतिक चमत्कारों को बढ़ावा देगा।
प्रश्न 4. हाल ही में नासा ने स्पेस-X के साथ कौनसा मिशन लॉन्च किया है?
उत्तर – स्पेस-X क्रू-6 मिशन
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में कक्षा में स्पेसएक्स ने नासा के क्रू-6 मिशन को लांच किया है। इस मिशन में एक रूसी कॉस्मोनॉट, एक संयुक्त अरब अमीरात का अंतरिक्ष यात्री और नासा के दो चालक इस दल में शामिल हुए हैं। इस मिशन में स्पेस-X का फॉल्कन-9 रॉकेट चार अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में पहुँचाएगा। यह स्पेस-X की छठीं ऑपरेशनल क्रू फ्लाइट है।
प्रश्न 5. विश्व वन्यजीव दिवस 2023 की थीम क्या है?
उत्तर – जीव संरक्षण के लिए साझेदारी
प्रतिवर्ष 3 मार्च को ‘विश्व वन्यजीव दिवस‘ मनाया जाता है। यह दिवस वन्यजीवों के महत्व को उजागर करने के साथ उनकी तरफ बढ़ रहे खतरे के प्रति हमारा ध्यान खींचता है। पहली बार यह दिवस वर्ष 2014 में मनाया गया था।
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।