डेली करेंट अफेयर्स क्विज 10 नवंबर 2023

डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 10 नवंबर 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 10 नवंबर 2023
प्रश्न 1. हाल ही में भारत के महासर्वेक्षक कौन बने?
उत्तर – हितेश कुमार एस मकवाना
हितेश कुमार एस. मकवाना, तमिलनाडु कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी है। हाल ही में मकवाना को भारत का महासर्वेक्षक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से पहले मकवाना केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थे। केंद्र सरकार ने कुशल शासन और प्रशासनिक नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए वरिष्ठ नौकरशाहों के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां घोषित की है।
प्रश्न 2. अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और शांति सप्ताह कब मनाया जाता है?
उत्तर – 9-15 नवंबर
प्रतिवर्ष 9 से 15 नवंबर तक इंटरनेशनल वीक ऑफ साइंस एंड पीस मनाया जाता है। यह सप्ताह लोगों को बेहतर तकनीक विकसित करने और अपने देशों में शांति कायम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। आमजन के भीतर यह सप्ताह विज्ञान, प्रौद्योगिकियों और शांति को बढ़ावा देता है। पहली बार यह सप्ताह वर्ष 1986 में मनाया गया था।
प्रश्न 3. 2023 में उत्तराखंड की स्थापना को कितने वर्ष पूर्ण हुए?
उत्तर – 24 वर्ष
हर साल 9 नवंबर को उत्तराखंड का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस साल उत्तराखंड का 24वां स्थापना दिवस मनाया गया था, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुई थी। पिछले 23 सालों में उत्तराखंड के अब तक 10 मुख्यमंत्री बन चुके हैं, जिसमें पुष्कर सिंह धामी और भुवन चंद्र खंडूरी 2-2 बार इस पद पर रहे। अपनी स्थापना से वर्तमान तक राज्य ने अच्छी प्रगति हासिल की है। वर्ष 2022-23 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 2,32,011 रुपये है, जो राष्ट्रीय स्तर पर प्रति व्यक्ति आय से अधिक है।
प्रश्न 4. हाल ही में किसे एमएनआरई मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर – एन. श्रीकांत
केंद्रीय ऊर्जा और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा (एमएनआरई) मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी एन. श्रीकांत को नियुक्त किया गया है। एन. श्रीकांत अखिल भारतीय सेवाओं के 1998-बैच के अधिकारी है।
प्रश्न 5. शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 10 नवंबर
लोगों को विज्ञान के क्षेत्र के विकास के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 10 नवंबर को शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस मनाया जाता है। बुडापेस्ट में 1999 में विज्ञान पर विश्व सम्मेलन के अनुसरण में संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान परिषद और यूनेस्को द्वारा यह दिवस पहली बार मनाया गया था।
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।