डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz) 4 अप्रैल 2023: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए करेंट अफेयर्स (Current Affairs) से जुड़े महत्त्वपूर्ण सवाल तथा उनके जवाब इस लेख द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं।
डेली करेंट अफेयर्स क्विज (Daily Current Affairs Quiz in Hindi): 4 अप्रैल 2023
प्रश्न 1. “कोर्टिंग इंडिया: इंग्लैंड, मुगल इंडिया एंड द ओरिजिन्स ऑफ एम्पायर” पुस्तक का लेखक कौन है?
उत्तर – नंदिनी दास
नंदिनी दास (Nandini Das) लिवरपूल विश्वविद्यालय की अंग्रेजी साहित्य की अध्यापिका है। दास ने इंग्लैंड और मुग़ल भारत के बीच प्रारंभिक आधुनिक काल संबंधो को अपनी पुस्तक के माध्यम से दर्शाया है। यह पुस्तक अंग्रेजों और मुगलों के बीच सांस्कृतिक और साहित्यिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करती है।
प्रश्न 2. SLINEX-2023 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?
उत्तर – कोलंबो, श्रीलंका में
भारत और श्रीलंका की नौसेना के मध्य 10वां द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘SLINEX’ आयोजित किया जा रहा है। SLINEX-2023 का आयोजन दो चरणों और तीन दिन में किया जा रहा है। इस अभ्यास के 2 चरण हार्बर चरण और सी-चरण है। इस अभ्यास में भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व आईएनएस किल्टन और आईएनएस सावित्री द्वारा किया जा रहा है। वहीँ श्रीलंका की तरफ से एसएलएनएस विजयबाहु और एसएलएनएस समुदुरा भाग ले रही है।
प्रश्न 3. नेत्रहीनता रोकथाम सप्ताह 2023 का आयोजन कब किया जा रहा है?
उत्तर – 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक
भारत सरकार द्वारा अंधेपन के कारणों और इसकी रोकथाम के लिए इस सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिहीन व्यक्तियों का समर्थन करना है। यह साप्ताहिक कार्यक्रम आंखों की देखभाल सेवाओं तक पहुँच को बढ़ावा देता है। सरकारी और गैर-सरकारी संगठन, अन्य विभिन्न संगठन इस सप्ताह के दौरान निःशुल्क नेत्र जांच और जागरूकता कार्यक्रम जैसी गतिविधियों का आयोजन करते हैं।
प्रश्न 4. हाल ही में ISRO द्वारा चित्रदुर्गा, कर्णाटक के एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज (ATR) में कौनसा मिशन पूरा किया गया?
उत्तर – रीयूजेबल लॉन्च वाहन ऑटोनोमस लैंडिंग मिशन (RLV LEX)
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रीयूजेबल लॉन्च वाहन ऑटोनोमस लैंडिंग मिशन (RLV LEX) को पूरा कर लिया है। मिशन के रूप में भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर ने RLV को 4.5 किलोमीटर तक उठाया और उसके बाद निर्धारित पिलबॉक्स मापदंड तक पहुंचाकर RLV को रिहा कर दिया। फिर RLV ने एकीकृत नेविगेशन, गाइडेंस और नियंत्रण प्रणाली का उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक अंतिम लैंडिंग मैनूवर को निष्पादित किया।
प्रश्न 5. ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स 2023 का विजेता कौन बना?
उत्तर – मैक्स वर्स्टापेन
रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने अपना पहला ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड प्रिक्स 2023 जीत लिया है। मैक्स ने सात बार विश्व चैम्पियन रह चुके लूइस हैमिल्टन और फर्नांडो अलोंसो को पीछे छोड़ा। लूइस हैमिल्टन दूसरे स्थान पर जबकि फर्नांडो अलोंसो तीसरे स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स साल एक वार्षिक रूप से आयोजित की जाने वाली मोटर रेस है। ऑस्ट्रेलिया में इसका आयोजन 1928 से किया जा रहा है। वर्तमान में यह फॉर्म्यूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है।
इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।